फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन बदलने के दौरान गिरा जर्जर विद्युत पोल, कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बदलने के दौरान गिरा जर्जर विद्युत पोल, कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, परिजनों में कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगला छत्ती में लाइन बदलने का काम करने के दौरान एक जर्जर पोल के गिर जाने से घायल हुए विद्युत कर्मी की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। गुरूवार की शाम परिजन सादाबाद कोतवाली पर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली में गांव कैमार थाना चंदपा हाथरस निवासी हरी सिंह पुत्र द्वारिका प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा रामबाबू एक कंट्रक्शन कंपनी में हेल्पर का काम करता था। 21 अगस्त की शाम करीब पांच बजे सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला छत्ती बिसावर में लाइन को बदलने का काम चल रहा था। इस दौरान लोहे का जर्जर पोल अचानक ऊपर गिरने से उसके बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसके बेटे को मेडिकल कॉलेज आगरा में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू के मृत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। कोतवाली पर आईं महिलाओं का भी रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें