फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर को लेकर भिड़े सपाई- बसपाई, हंगामा

Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
हंगामा करने वालों को मौके से हटाते एसडीएम और एसओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईद उल जुहा के मौके पर आगरा रोड स्थित ईदगाह पर मंगलवार को नमाज अदा किए जाने के बाद ईदगाह परिसर में लगे एक शिविर को लेकर सपा और बसपा समर्थकों की आस्तीनें तन गईं। जमकर गाली गलौज और धक्कामुक्की हुई। दोनों दलों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा भी किया।
विज्ञापन


 कुछ लोग मारपीट करने पर भी आमादा हो गए। मौके पर आए प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने स्थिति को संभाला।
ईदगाह परिसर में ईद की नमाज अदा होने के बाद जब मुस्लिम समाज के लोग वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान ईदगाह परिसर में लगे एक शिविर में कुछ बसपा समर्थकों ने समाज के लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद देना शुरू कर दिया।

इसी दौरान वहां सपा समर्थक भी पहुंच गए। इन सपा समर्थकों ने शिविर को अपना बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के बीच भी कहासुनी हुई।
विज्ञापन


समर्थकों के बीच जमकर गाली गलौज शुरू हो गई। जमकर हंगामा और नारेबाजी होने लगी। दोनों दलों के समर्थकों की आस्तीनें तन गईं। कुछ लोग मारपीट करने पर भी आमादा हो गए, लेकिन किसी तरह इन्हें शांत किया गया। दोनों दलों के समर्थक शिविर को अपना होने का दावा कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक सिंह, सीओ सुधीर त्यागी, एसओ महेश यादव ने पहुंचकर स्थिति को बिगड़ने से संभाला और हंगामा और गाली गलौज कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। उसके बाद पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने अपने अपने समर्थकों को शांत किया। इसके बाद दोनों दलों के नेता वहां से चले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें