फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिलाई मशीन मिस्त्री की पीटकर हत्या

Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ससुराल में सात दिन पहले ही रहने आया युवक सिलाई मशीन ठीक करने गया था। वहां आरोपियों ने उसे पीटकर बेसुध कर दिया। ससुराली उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


तहसील मांट के थाना सुरीर में सामोली निवासी 23 वर्षीय मलखान पुत्र सत्तो सिलाई मशीन मिस्त्री था। वह सात दिन पहले ही ग्राम बांधनू में अपनी ससुराल में रह रहा था। उसके ससुर ओमप्रकाश ने बताया कि मलखान मंगलवार सुबह पास के ही गांव में सिलाई मशीन ठीक करने गया था।
विज्ञापन



आरोप है कि नगला जाटव बाबा के पास ऊषवा निवासी इमरान, सईमा, इमरान का भाई टेलर व एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों के पीटने से मलखान गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया। हालांकि मलखान ने किसी तरह अपने ससुराल में फोन कर ससुर ओमप्रकाश और साला सावू को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ओमप्रकाश और सावू ने उसे बचाया। इसके बाद वह दोनों मलखान को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मलखान को मृत घोषित कर दिया। मृतक के साले सावू की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें