फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भीषण सर्दी बेअसर, नुमाइश में उमड़ रही भीड़

Tue, 30 Dec 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण सर्दी के बावजूद इन-दिनों कस्बे में लग रही नुमाइश में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। बच्चे और युवा झूले व खेल-तमाशों का लुत्फ उठा रहे हैं तो महिलाएं जरूरी सामान की खरीदारी करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

सर्दी को देखते हुए माना जा रहा था कि इस बार नुमाइश में सन्नाटा रहेगा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद ही नुमाइश में इतनी भीड़ हो जाती है कि निकलने तक दूभर हो जाता है। नुमाइश के सेल्फी पॉइंट पर युवा सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं तो छोटे-छोटे बच्चे बैटरी कार को चलाकर मनोरंजन कर रहे हैं। हलवा-पराठा, छोले भटूरे, समोसे, टिक्की, छोले, तले छोटे आलू की चाट का जायका भी लोग ले रहे हैं।
भीषण सर्दी के बावजूद सॉफ्टी और आइसक्रीम की दुकान पर भीड़ नजर आ रही है। हवाई झूले पूरी तरह भरकर चल रहे हैं। घरेलू जरूरत के सामान की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें