रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी झेलने को तैयार रहें। हाथरस डिपो की करीब सात बसें निकाय चुनाव में पुलिस फोर्स को लेकर जाएगी। इस कारण यात्रियों के बसों की कमी होगी।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। छह बसें नीलामी के लिए खड़ी हैं। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस प्रशासन भी अन्य जिलों में चुनाव में फोर्स को भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए रोडवेज द्वारा सात बसें ली जाएगी। इसलिए आगरा अलीगढ़ व लंबे रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना है कि पूरे रीजन से बसें जाएगी। जिसमें हाथरस डिपो से सात बसें एक मई को चुनाव के लिए जाएगी।