फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ से सुधरेगी जलनिकासी की व्यवस्था

Fri, 16 Feb 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
नाली में जमा गंदा पानी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग सात करोड़ से अधिक धनराशि से जलेसर रोड और मेंडू रोड एफसीआई गोदाम के सामने आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। रवि कुंज भट्टा वाली गली और शिव कॉलोनी में पंपिंग स्टेशन और शिव कॉलोनी में सीवेज पंपिंग स्टेशन से आगरा रोड तक पाइप लाइन डालने का का भी जल्द शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया पूरे होने के बाद जल्द ही यह काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि निवर्तमान चेयरमैन डौली माहौर के कार्यकाल में इन कार्यों को कराए जाने के लिए 14वें वित्त आयोग की बैठक में धनराशि स्वीकृत हुई थी। निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने इन सभी कार्यों का शिलान्यास भी किया था। जलेसर रोड, मेंडू रोड, रवि कुंज, भट्ठा वाली गली, शिव कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में लोग कई वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं।

कई बार लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। पिछले साल मई माह में इन कार्यों को कराए जाने के लिए कलेक्ट्रेट में हुई 14वें की वित्त आयोग की बैठक में सीवेज पंपिंग स्टेशन, नाला निर्माण और पाइप लाइन डालने के कार्यों के लिए 7 करोड़ 73 लाख 42 हजार लगभग की धनराशि स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन


जलेसर रोड पर सीयल नाले से अलीगढ़ गंदा नाला तक आरसीसी नाला निर्माण अनुमानित लागत राशि दो करोड़ 82 लाख 94 हजार लगभग, मेंडू रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने से अलीगढ़ गंदा नाला तक आरसीसी नाला निर्माण दो लाख 57 हजार 31 हजार लगभग, रवि कुंज भट्टा वाली गली शिव कॉलोनी के निकट सीवेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण एक करोड़ 48 लाख 88 हजार लगभग व शिव कॉलोनी सीवेज पंपिंग स्टेशन से आगरा रोड तक पाइप लाइन डालने का कार्य 21 लाख 50 हजार लगभग की धनराशि से निर्माण होने हैं।


14वें वित्त आयोग की धनराशि से कई प्रमुख कार्य होने हैं। सभी कार्यों को जल्द ही शुरू कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही हैं। टेंडर होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। शहर के कई क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-आशीष शर्मा, चेयरमैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें