फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सात माह का कन्या भ्रूण मिलने से मची सनसनी

Sat, 21 Oct 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नाई का नगला में भ्रूण मिलने पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित कर बेटियों के संरक्षण की बात करके गए थे। अगले ही दिन शुक्रवार की सुबह शहर के मोहल्ला नाई का नगला स्थित हाजी कॉलोनी में सात माह का कन्या भ्रूण मिलने से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा संदेह के घेरे में आ गया। शारदीय नवरात्र में हुई इस घटना ने बेटियों के प्रति समाज की नकारात्मक सोच को एक बार फिर सामने ला दिया है।
विज्ञापन




कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला स्थित हाजी कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह लोग टहलने जा रहे थे। तभी कुछ लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े एक भ्रूण पर पड़ी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भ्रूण को किसी जानवर द्वारा नोचा गया है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर जमा लोग शारदीय नवरात्र में की गई इस करतूत को करने वालों को कोस रहे थे। तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को पुलिस ने भ्रूण को दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें