फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 430 विद्यालयों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Sat, 21 Oct 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 430 विद्यालयों मेें पंजीकृत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। जिले के 112 अनुदेशक व खेल शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। यह छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन




रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालय व केजीबीवी में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 112 अनुदेशकों व शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। यह शिक्षक जिले के 430 विद्यालयों की छात्राओं को राज्य स्तरीय शिक्षा मोड्यूल में दी गई कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक आवंटित विद्यालय में 24 कार्य दिवसों तक नियमित रूप से प्रतिदिन एक घंटे का प्रशिक्षण देंगे।



छात्राओं के लिए विस्तृत मोड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें आत्मरक्षा के गुर के साथ इसके महत्व के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा ईव टीजिंग, एसिड अटेक, साइबर बुलिंग आदि के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। बीएसए उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि इस कार्यक्रम के लिए अनुदेशकों व व्यायाम शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। यही छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें