फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीनियर डीएससी ने परखी स्टेशन की सुरक्षा

Sat, 30 May 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ विजय प्रकाश पंडित ने शुक्रवार देर शाम हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की संख्या और भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन





बताया गया कि अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम के समय अत्यधिक भीड़ जुटने की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने हाथरस जंक्शन का निरीक्षण किया। अलीगढ़ पहुंचने से पहले उन्होंने हाथरस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही और प्लेटफार्मों की स्थिति की जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से पूर्व में स्टेशन पर कब-कब अधिक भीड़ एकत्र हुई, उससे संबंधित डेटा भी चेक किया गया। आरपीएफ प्रभारी हाथरस जंक्शन केके धनगर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि किसी समय अधिक भीड़ जुटती है तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें