फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज भेज कटवाई जा रही टीटीजेड इलाकों की बिजली

Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। एक तरफ सपा की सरकार बिजली के बहाने फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है तो दूसरी ओर जिलेभर में ताबड़तोड़ बिजली कटौती का दौर जारी है। शहर से लेकर कस्बों व देहाती इलाकों में तीन-तीन घंटे की शिफ्ट में कटौती की जा रही है। मुरादाबाद कंट्रोल रूम ने तो प्रमुख सचिव ऊर्जा के आदेशों को नजर अंदाज कर दिया है। 
विज्ञापन

जिले में सादाबाद, सहपऊ, मुरसान व हाथरस शहर टीटीजेड (ताज ट्रिपेजियम जोन) में आता है। यहां मानकानुसार 24 घंटे बिजली के आदेश हैं। गत दिनों सादाबाद विधायक देेवेंद्र अग्रवाल की शिकायत पर प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल द्वारा जिले के टीटीजेड इलाकाें को 24 घंटे बिजली देने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन निर्देशों को अगले ही दिन मुरादाबाद कंट्रोल रूम ने नजर अंदाज कर दिया। अब हर रोज जिले के ट्रांसमिशन अफसरों को टीटीजेड इलाकों में शिफ्ट वाइज बिजली कटौती करने के आदेश दिए जा रहे हैं। चार दिन से लगातार रात के समय तीन घंटे की कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। उनमें गुस्सा बना हुआ है। बिजली कटौती से घरेलू काम धंधो से लेकर उद्योग धंधे व खेतीबाड़ी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


- टीटीजेड में दोनों समूहों पर बिजली आपूर्ति के आदेश मिल गए थे। कंट्रोल के आदेश पर ही इन क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है। 
-वीरेंद्र सिंह, एसडीओ ट्रांसमिशन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें