फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल में किताबें और यूनिफॉर्म बेचना पड़ेगा भारी, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्कूल में किताबें और यूनिफाॅर्म बेचना स्कूल संचालकों को महंगा पड़ सकता है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रभारी डीआईओएस ने अभिभावकों को ऐसे स्कूलों की शिकायत करने को कहा है।
विज्ञापन




सीबीएसई से मान्यता प्राप्त तमाम निजी स्कूल खुद ही कॉपी, किताब और यूनीफार्म बेचते हैं। अभिभावकों को यहीं से इन्हें खरीदने के लिए दबाव भी बनाते हैं। इस सब के पीछे का कारण अधिक लाभ कमाना होता है। इससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव पड़ता है। इस तरह के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। सोमवार से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है।



ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री खरीद रहे हैं। इस बीच प्रभारी डीआईओएस ममता उपाध्याय कौशिक ने कहा है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों पर निश्चित दुकान से शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए दबाव नहीं बना सकता है। इसी के साथ स्कूल से भी किताबें व यूनीफार्म आदि बेचना गलत है। अगर इस तरह की काई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें