फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, दिसंबर में घर-घर पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिले में 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों को इस सुविधा की जानकारी दी जाए, ताकि वे निर्धारित अवधि में अपनी गणना संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकें।
डीएम ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और सामाजिक-आर्थिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक घर और परिवार तक गणना टीम की पहुंच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति या परिवार गणना से छूटने न पाए। दर्ज की जाने वाली सूचनाओं की शुद्धता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें