फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वृद्धा को आपत्तिजनक हालत में देख साथी ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंडू क्षेत्र में तीन दिन पहले एक कुटिया में रहने वाली वृद्धा (70) की हत्या उसके ही साथी ने की थी। पुलिस ने हत्या शामिल उसके साथी को बृहस्पतिवार रात हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने मृतका को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, गुस्से में लाठी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्यारोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि मृतका को एड्स था और उससे उसे भी एड्स हो गया था।इसके बाद भी वह लोगों के साथ अनैतिक संबंध बना रही थी। इसी पर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इस चौकाने वाले खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया।उसमें उसे एड्स होने की पुष्टि हुई है।

गत 24 जून की सुबह मेंडू में एक मंदिर के निकट एक कुटिया के बाहर चबूतरे पर वृद्धा (70) का लहूलुहान अवस्था में शव मिला था। उसके साथ रहने वाला साधुवेशधारी भिक्षु भागा हुआ था। मृतका के पुत्र ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वृद्धा से उसकी मुलाकात 2012 में हुई थी। इस दौरान उसने उससे शादी कर ली और उसे अपने साथ यहां मेंडू के निकट बनी कुटिया में ले आया। दोनों साथ में रह रहे थे। आरोपी ने बताया है कि वृद्धा कई लोगों से अनैतिक संबंध बना रही थी। 23 जून की शाम करीब आठ बजे करीब वह कुटिया पर पहुंचा तो उसने उसे एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद काफी देर तक दोनों के बीच विवाद हुआ था। रात्रि में करीब 2.30 बजे फिर से इसी बात पर विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसकी बाजू और सिर पर लाठी से प्रहार किए। उसकी मौत होने के बाद वह भाग गया। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एड्स की बात सामने आने पर मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें हत्यारोपी की एडस की पुष्टि हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। उसकी एड्स की रिपोर्ट से भी जेल प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें