जिस तरह से आदित्य शर्मा के घर में चोरी हुई, उससे साफ है कि चोरों ने रेकी की हो। चोरों ने घर में कई घंटे बिताए। आराम से एक कमरे को खंगाला तथा सामान बिखेर दिया। इसके बाद फ्रिज में रखे लड्डू व किचिन में रखी नमकीन, बिस्कुट आदि खाया। चोरों ने छत से जाल भी हटा दिया था। आशंका है कि चोर मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद छत पर गए होंगे और फिर जाल से घर के अंदर वाले हिस्से में प्रवेश किया होगा।
न्यायिक अधिकारी के यहां हुई थी चोरी
वसुंधरा एनक्लेव में न्यायिक अधिकारी के घर में कूमल लगाकर चोरी हो चुकी है। वर्ष 2016 में यहां से चोर लाखों रुपये का सामान व लाइसेंसी पिस्टल ले गए थे। हालांकि पुलिस ने वह घटना खोल दी थी तथा पिस्टल भी बरामद कर ली थी, लेकिन इन घटनाओं का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी चोरी की कई घटनाएं हुई। शहर की गणेश सिटी, आवास विकास कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, नवल नगर आदि में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
दो दिन पहले सुरक्षा गार्ड से हुई मारपीट
वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी के गेट पर बैठने वाले सुरक्षा गार्ड आने-जाने वालों को नहीं टोकते। इसका मुख्य कारण है उनसे होने वाली मारपीट व अभद्रता। घटना से दो दिन पहले देर रात बाइक सवार दो व्यक्ति घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सुरक्षा गार्ड ने जब इन्हें रोका तो उसका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट कर दी। यह मुद्दा कॉलोनी के लोगों ने उठाया था।