माध्यमिक शिक्षा विभाग के बैनर तले आयोजित होने वाले गुरुवर खेल महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। प्रतियोगिता रिंकू सिंह स्टेडियम सादाबाद में होगी।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव में चार क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी। इन टीमों के कप्तान क्रमश: मानवेंद्र सिंह, अंबुज जैन, नरेंद्र सिंह तथा डॉ. राजेश कुमार होंगे। आयोजन सचिव अतुल कुमार वर्मा बने है। आयोजन में जिला संरक्षक, ठकुराई गुट संजय कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र यादव का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजन समिति की बैठक में धीरज सिंह, नीरज कुमार तथा सुनील कुमार शर्मा एवं गोपाल यादव मौजूद रहे। अंपायर की जिम्मेदारी गिरीश शर्मा, सचिन शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, अश्वनी शर्मा को दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस खेल महोत्सव का उद्देश्य गुरुजनों को खेलते देखकर विद्यार्थियों में खेल भावना और टीमवर्क की भावना मजबूत करना है।