फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पटाखा बाजार में दूसरी दिवाली की गूंज

Wed, 17 Jan 2024 03:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अनुभव अग्रवाल, आतिशबाजी के थोक बिक्रेता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अयोध्या मंदिर के निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हाथरस में भी दूसरी दिवाली मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिले में आतिशबाजी की बिक्री की भी तैयारी की जा रही है। मांग को देखते हुए थोक कारोबारियों ने पटाखों का भरपूर स्टॉक किया है। अब फुटकर विक्रेता भी पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री ने देश भर में दिवाली मनाने की अपील की है। घर और मंदिरों में दीपक जलाने के साथ ही आसमान में हरी आतिशबाजी चलाई जाएगी। इसे लेकर पटाखा कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं। उम्मीद है कि 22 जनवरी से पहले जिले में पटाखों की खूब बिक्री होगी। लखनऊ और आगरा आदि कई जनपदों जिला प्रशासन की ओर से पटाखा बिक्री किए जाने के लिए आवेदनों की मांग की जा रही है। जिले में भी पटाखा कारोबारियों ने अस्थायी लाइसेंस जारी करने की मांग उठाई है।




अन्य जनपदों में पटाखों की बिक्री को लेकर होती तैयारियों को देखते हुए हमने भी पटाखों का स्टाॅक किया है। फुटकर कारोबारी भी इसे लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर अभी अस्थायी लाइसेंस जारी कर पटाखा बिक्री के स्थान का निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-अनुभव अग्रवाल, पटाखों के थोक कारोबारी






हम लोगों को दीपावली की भांति पटाखों की बिक्री किए जाने का इंतजार है। जिला प्रशासन की ओर से जैसे ही अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। हम अवश्य ही लाइसेंस लेकर पटाखों की बिक्री करेंगे।
विज्ञापन

-हर्ष गुप्ता, पटाखों के फुटकर व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें