फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: हाथरस की आईटीआई में चौथे राउंड की काउंसिलिंग खत्म, 233 सीटें खाली, अगले राउंड के लिए अधिसूचना जल्द

Fri, 08 Aug 2025 02:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की राजकीय आईटीआई में कुल 16 ट्रेड के लिए 319 प्रवेश किए जा चुके हैं। अभी तक सिर्फ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की ही सीटें फुल हो पाई हैं। बाकी अन्य ट्रेडों में अभी भी 233 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए चौथे राउंड की काउंसिलिंग 7 अगस्त को समाप्त हो गई। अंतिम दिन तक भी सिकंदराराऊ के राजकीय आईटीआई में 233 सीटें खाली रह गई हैं। अब पांचवें राउंड की काउंसिलिंग के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा।

विज्ञापन


हाथरस  जिले की एकमात्र राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को चौथी काउंसिलिंग के आखिरी दिन तक राजकीय आईटीआई में कुल 16 ट्रेड के लिए 319 प्रवेश किए जा चुके हैं। अभी तक सिर्फ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की ही सीटें फुल हो पाई हैं। बाकी अन्य ट्रेडों में अभी भी सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरे जाने के लिए शासन स्तर से पांचवीं काउंसिलिंग की जानी है। नोटिफिकेशन जारी होते ही शेष 233 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया फिर शुरू हो जाएगी।

हमारे यहां चौथे राउंड की काउंसिलिंग खत्म हो गई है। अभी तक 552 में से 319 सीटों पर प्रवेश दिए गए हैं। पांचवीं काउंसिलिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शेष सीटों पर भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-रोहिताश, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें