फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रथ में सवार होकर मूंछों वाले रामजी ने किया भ्रमण

Sat, 28 Mar 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रथ में विराजमान मूंछों वाले रामजी का विग्रह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को मूंछों वाले रामजी 145वीं रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में न केवल कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं, बल्कि मां काली और भैरव के स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहे। कई जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया और भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई।
विज्ञापन




शुक्रवार की शाम को चामड़ गेट गमेल वाली बगीची से रथयात्रा का की शुरुआत ट्रस्ट ठाकुर श्रीकृष्ण चंद्रजी महाराज के प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार के सानिध्य में हुई। रथयात्रा में दाऊजी उस्ताद व किशन गुरु अटलटाल बगीची वालों के सानिध्य में अखाड़ा भी शामिल था। अखाड़े के कलाकार ने तलवारबाजी व अन्य उपकरण घुमाकर शस्त्र विद्या के करतब दिखा रहे थे।



इनके अलावा महाकाली, खाटू श्याम आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा शहराध्यक्ष विवेक गुप्ता आदि पहुंचे। रथायात्रा में प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार के अलावा तरुण पोद्दार, पारस, करन, शशांक पोद्दार, आदित्य पोद्दार, मुकुंद पोद्दार आदि शामिल थे।
विज्ञापन





रथयात्रा से पूर्व हुआ पंचामृत से अभिषेक
मूंछों वाले रामजी की रथयात्रा से पहले गमेल बगीची पर उनका पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय (देवी गुरु) मुख्य पुजारी, मुन्नालाल शर्मा एडवोकेट, विष्णु शर्मा, मोहित उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, कालीचरण उपाध्याय, नन्नूमल गुप्ता, गोविंद पोद्दार, प्रेम पोद्दार, पुनीत पोद्दार, ऋषि उपाध्याय एडवोकेट, सुमित शर्मा, हर्ष उपाध्याय, भारत उपाध्याय, सतीश चंद्र उपाध्याय, तुलसी प्रसाद पोद्दार आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें