फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्च के साथ स्काउट गाइड रैली का समापन

Sat, 19 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
स्काउट गाइड रैली के समापन पर एसडीएम सदर का स्वागत करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत स्काउट-गाइड्स की 20वीं जनपदीय माध्यमिक रैली का समापन धूमधाम से हुआ। सुबह डॉ. विकास कौशिक और विनोद वर्मा ने स्काउट  ध्वज फहराकर समापन समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के उद्देश्य को लेकर सभी स्काउट-गाइड्स ने शहर में पैदल मार्च करते हुए जनता को जाग्रति का संदेश दिया। शुभारंभ डीओसी स्काउट रवेंद्र कुमार शर्मा और स्वतंत्र कुमार गुप्त ने झंडी दिखाकर किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता को बैंड-बाजों की ध्वनि के बीच तंबुओं का निरीक्षण कराते हुए मंच तक लाया गया। गणेश वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दी। मुख्य अतिथि का स्वागत स्वतंत्र कुमार गुप्ता और डॉ. विकास कौशिक ने फूलमाला पहनाकर किया।
विज्ञापन


प्रथम स्थान पाने वाली टीम को मुख्य अतिथि ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में राष्ट्र गान के बाद विधिवत रूप से रैली का समापन हुआ।

इस मौके पर प्रतीक चिह्न सुधीर राठी, विनोद वर्मा, संतोष कुमार, विमला सेंगर, दिलजीत सिंह, विजय लक्ष्मी सक्सेना, रतन प्रकाश उपाध्याय, फौरन सिंह, पीपी सिंह, प्रमोद यादव, लक्ष्मी सक्सेना, ऋषि वार्ष्णेय, सत्यपाल सेंगर, दीपक जैन, राजकुमारी अग्रवाल, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. विमला भारत, मिथलेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें