फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने मॉस्क बैंक को दिए ढाई हजार मास्क

विज्ञापन
मास्क बैंक में मास्क देते स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड द्वारा जरूरतमंदों के लिए मास्क तैयार कराए जा रहे हैं, ताकि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचा जा सके। इसको देखते हुए स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों ने मास्क बैंक को मास्क दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद हाथरस के जिला संगठन कमिश्नर धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विकास कौशिक, रतन प्रकाश उपाध्याय, डीओसी गाइड सोनाली वार्ष्णेय द्वारा जिले में गठित मास्क बैंक में 2,500 मास्क दिए। यह मास्क जिला मुख्यालय आयुक्त/प्राचार्य /उप शिक्षा निर्देशक डॉ. ऋचा गुप्ता, जिलाध्यक्ष व जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुुमार, जिला आयुक्त स्काउट डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया व जिला आयुक्त गाइड ममता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राम बाबू सिंह को सौंपे गए। इस मौके पर हेमंत कटारा, यूनिट लीडर योगेंद्र वार्ष्णेय, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राजेश कुमार प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें