फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर राजगढ़ फार्म हाउस के सामने तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पंचनगरिया नगला तासी भाग जारऊ निवासी वर्षा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर को उनके पति भीमसेन इलेक्ट्रिक स्कूटी से निजी कार्य से खंदौली जा रहे थे। वह आगरा की ओर से आ रहे थे।
इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे कैंटर के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भीमसेन सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच करते हुए कैंटर चालक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें