मिस्टर कॉंफिडेंट का टैग वाले भुवनेश वार्ष्णेय
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर निवासी भुवनेश वार्ष्णेय ने ग्लैमर फेस 2020 प्रतियोगिता में मिस्टर कॉन्फिडेंट का खिताब जीता है। गाजियाबाद में हुई मिस्टर एंड मिसेज फेस 2020 प्रतियोगिता में हाथरस शहर के माधव विहार कॉलोनी के भुवनेश वार्ष्णेय को यह उपलब्धि मिली। भुवनेश ने हाथरस शहर व वार्ष्णेय समाज का नाम रोशन किया है। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के शहर अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय व उनकी पूरी कमेटी ने भुवनेश का स्वागत किया।