एक जुलाई से सभी स्कूल काॅलेज खुल जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों में लगे सभी वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते दिखाई देंगे, लेकिन वाहनों के सड़क पर उतरने से पहले इनकी जांच की जाएगी। इसके लिए एआरटीओ आफिस की ओर से दो टीमों का गठन कर दिया गया है, जो एक से 15 जुलाई तक इन वाहनों की जांच करेंगी। सबसे पहले उन वाहनों की जांच होगी, जिनकी फिटनेस की अवधि खत्म हो चुकी है।
विभाग ने इसके लिए ऐसे स्कूली वाहनों की सूची तैयार की है, जिनकी फिटनेस खत्म हो चुकी है। अभी तक सूची में कुल 91 वाहन शामिल हैं, इनकी सबसे पहले जांच की जाएगी। इसके बाद टीमें 15 दिन में सभी स्कूलों के करीब 526 वाहनों की जांच की जाएगी। जांच में इस बात की पष्टि की जाएगी कि सभी वाहनों में मानक के अनुसार व्यवस्थाएं हैं अथवा नहीं। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 01 से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।