फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुले, शिक्षक आए, नहीं नजर आए बच्चे

विज्ञापन
स्कूल में उपस्थित शिक्षिकाएं। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल तो खुले, लेकिन इन स्कूलों में बच्चे नहीं आए। केवल शिक्षक ही पहुंचे, जो स्कूल समय में पूरे टाइम हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी को लेकर स्कूल-कॉलेजों में जुलाई के अंत तक शिक्षण कार्य पूरी तरह से बंद रखने के शासन ने निर्देश दिए हैं, लेकिन इस बीच स्कूलों के रख-रखाव व प्रपत्र से संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए बीएसए ने एक जुलाई से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को खुलवा दिया है। बुधवार को जिले भर के स्कूल खुले, जिनमें में शिक्षकों ने पहुंचकर साफ सफाई कराई। वहीं कुछ अभिभावकों से भी शिक्षकों ने संपर्क किया और उन्हें यह संदेश दिया कि वह अपने बच्चों को मोबाइल व टीवी आदि के माध्यम से पढ़ाते रहें, ताकि उनका शैक्षिक ज्ञान बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें