फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी में भी खुला स्कूल, डीआईओएस ने दिया नोटिस

विज्ञापन
एसएसडी पब्लिक स्कूल आगरा रोड पर स्कूल खुलने पर जानकारी करते डीआईओएस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश में भी जिले के कई प्राइवेट स्कूल खुले। डीएम के आदेश का इन पर असर नजर नहीं है। वहीं शहर के एक स्कूल के खुलने की शिकायत पर वहां डीआईओएस पहुंच गए। नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप बहुत है। जिसके कारण स्कूल कॉलेजों को 28 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। लेकिन इस आदेश का असर कुछ प्राइवेट स्कूल संचालकों पर नजर नहीं आ रहा है। इसी के चलते शनिवार को एसएसडी पब्लिक स्कूल खुला। इस बात की शिकायत एक व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी से की गई। जिसके बाद डीआईओएस अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे। यहां पर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दसवीं व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा करते हुए मिले। जिस पर डीआईओएस ने इस संबंध में प्रधानाचार्य से जानकारी की। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है। मौके पर पूछताछ में उन्होंने यही बताया था कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की एक जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। इसलिए प्री बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों को बुलाया गया था, क्योंकि बोर्ड से इसे लेकर निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें