फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर रहे बंद

विज्ञापन
हाथरस में अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बंद पड़े कोचिंग सेंटर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर रहे बंद
विज्ञापन

स्कूलों ने रात्रि में ही अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का दिया संदेश
स्कूलों पर लटके ताले, जानकारी के अभाव में कुछ विद्यार्थी पहुंचे कॉलेज तो लौटे वापस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सुप्रीम कोर्ट के सबसे बड़े फैसले को लेकर जारी अलर्ट के बाद जिले भर के स्कूल-कॉलेज बंद रहे। इसके अलावा कोचिंग सेंटर भी नहीं खुले। कुछ विद्यार्थी सूचना के अभाव में कॉलेज पहुंचे तो वह स्कूल बंद देख घर लौट गए।
अयोध्या मामले पर आए फैसले को लेकर एक दिन पहले ही शासन ने देश और प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर सभी शिक्षक संस्थानों (बेसिक, माध्यमिक, डिग्री कॉलेज, सीबीएसई, आईसीएससी आदि) को नौ नवंबर से 11 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दे दिए गए थे। इसकी जानकारी धीरे-धीरे सभी को हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि संदेश रात के वक्त डीएम और फिर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा, जिसके बाद सभी कॉलेज संचालकों को इस संबंध में रात को ही मैसेज भेजे गए। जिसके कारण शनिवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे। कुछ विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज पहुंचे भी, लेकिन वह भी लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें