फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अनुसूचित जाति के युवक की गला दबाकर हत्या, हंगामा-पुलिस से नोकझोंक, दो महिलाओं सहित सात पर रिपोर्ट

Tue, 19 May 2026 10:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पांच घंटे तक पुलिस शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई और हंगामा चलता रहा। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने के आश्वासन पर परिजन और अनुसूचित जाति समाज के लोग शांत हुए। आरोप जाट समाज के लोगों पर है, जातीय तनाव के चलते गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतक पंकज, विलाप करतीं पंकज की मां व अन्य परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव पुसैनी के 19 मई सुबह अनसूचित जाति के युवक पंकज (22) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही जाट समाज के सात लोगों पर नशीला पदार्थ पिलाकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने हत्या के बाद कहा कि पंकज उनसे बराबरी करता था, इसलिए उसे मार दिया। 

विज्ञापन


पांच घंटे तक पुलिस शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई और हंगामा चलता रहा। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने के आश्वासन पर परिजन और अनुसूचित जाति समाज के लोग शांत हुए। आरोप जाट समाज के लोगों पर है, जातीय तनाव के चलते गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। अधिकार गांव पर नजर बनाए हुए है। मृतक के चचेरे भाई राजकुमार सागर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही जीतू, शीलेंद्र सिंह, छोटे, शिवा, राकेश, उसकी पत्नी आशा और चित्रा पत्नी प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मरने वाला पंकज उर्फ सोनू गांव के ही धर्मवीर का पुत्र था। राजकुमार सागर के अनुसार पंकज मंगलवार सुबह करीब सात बजे जीतू ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद नौ बजे वह जीतू, शीलेंद्र, छोटे और शिवा के साथ घर से गया था। आरोप है इन्होंने उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया और बाद में करीब साढ़े नौ बजे मरा समझकर घर छोड़ गए। कुछ देर बाद राकेश, आशा और चित्रा घर के अंदर पहुंचे। वहां पंकज को जीवित देखकर उन्होंने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


गांव की सोमोती पत्नी सुरेशचंद और सुनीता पत्नी विजयपाल ने आरोपियों को घर से निकलते हुए देखा था। उन्होंने इस घटना पर आरोपियों से विरोध जताया तो वे आगबबूला हो गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी देने लगे। 

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात आरोपियोें के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट  दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।-एमए आस्थाना, सीओ, सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें