फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 9वीं और 11वीं कक्षा के पंजीकरण की समय सारिणी जारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-9 और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है। परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित विद्यार्थियों को पांच अगस्त तक अपना पंजीकरण कराना होगा, जबकि हाईस्कूल की कंपार्टमेंट एवं पुनरीक्षण परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को 20 अगस्त तक समय दिया गया है।
विज्ञापन



परिषद की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। विद्यालयों को छात्र-छात्राओं का विवरण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।


बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि तथा अन्य अभिलेख पूरी तरह सही और प्रमाणित होने चाहिए। डाटा अपलोडिंग में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालय की जिम्मेदारी तय की जाएगी। परिषद ने कक्षा 10 की कंपार्टमेंट अथवा पुनरीक्षण परीक्षा के माध्यम से सफल होने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 20 अगस्त तक का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि विद्यालय प्रबंधनों से समय सीमा का विशेष ध्यान रखने और सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण समय रहते पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। विद्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने आवश्यक दस्तावेज जुटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें