फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट हंगामे के बीच 65.06 फीसदी वोटिंग

Sun, 21 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए के लिए रविवार को जिले में कई जगहों पर मतदान हुआ। कुल 106 रिक्त पदों के लिए 65.06 फीसदी मतदान हुआ। जिले के छह ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए। कुछ जगहों पर छिटपुट नोक-झोंक को छोड़कर बाकी जगह शांतिपूर्ण मतदान निपट गया। इस चुनाव में प्रधान पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने पक्ष के सदस्यों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन

सहायक चुनाव निर्वाचन अधिकारी पंचायत हरिकांत मिश्रा ने बताया कि हाथरस ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में 33 वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया। सादाबाद ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायतों में 10 वार्डों के लिए, सहपऊ ब्लॉक में सात ग्राम पंचायतों में 26 वार्ड में, हसायन ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायत में तीन वार्ड के लिए, सिकंदराराऊ ब्लॉक में छह ग्राम पंचायतों में 16 वार्ड के लिए, सासनी ब्लॉक में नौ ग्राम पंचायतों के 19 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान कराया गया।चुनाव के दौरान पूरे जिले से कहीं किसी हंगामे की खबर नहीं मिली, लेकिन सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान पक्ष एवं विपक्ष के लोग अपने अपने समर्थन से खडे़ किए गए सदस्यों को जिताने के लिए पूरी ताकत के साथ प्रयास करते हुए दिखाई दिए। जिला प्रशासन ने भी इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजामात किए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सचल दलों ने भी लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। 
2,742 पदों के लिए थी अधिसूचनागौरतलब है कि जिला प्रशासन ने कुल 2,742 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। 106 को छोड़कर ज्यादातर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जबकि करीब 20 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद अभी भी खाली रह गए हैं। सासनी ब्लॉक के गांव रघनिया के वार्ड संख्या 36 के एक बीडीसी सदस्य के लिए भी निर्विरोध चुनाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें