फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी: पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
सासनी: गांव रुदायन में ग्रामीण द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रूदायन में रविवार की सुबह 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस एवं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई युवराज सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
गांव रूदायन निवासी करीब 50 वर्षीय महेंद्र पुत्र लक्ष्मण शनिवार की शाम को अपने घर पर ही मौजूद था। रविवार की सुबह गांव के जंगल में नीम के पेड़ पर उनका शव लटका मिलने के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई युवराज ने घटना के संबंध में जो तहरीर दी है, उसमें अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने की बात कही गई है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक का कहना है मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत होता है। वास्तविकता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें