फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद-जलेसर-आगरा मार्ग से सरौंठ मार्ग की होगी मरम्मत

Thu, 01 May 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सादाबाद-जलेसर-आगरा मार्ग से सरौठ और गोविंदपुर मार्ग की मरम्मत के लिए शासन से स्वीकृति दे दी गई है। 6.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

इस मार्ग की मरम्मत का कार्य 1.51 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मार्ग की मरम्मत होने से इस पर बसे करीब सात गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ और सड़कों के निर्माण और मरम्मत की स्वीकृति शासन की ओर से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें