फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरस्वती इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक का अपहरण

Thu, 19 Feb 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन पहले घर से स्कूल के लिए निकले सहायक अध्यापक का अभी तक कोई सुराग न लगने पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अध्यापक चार दिन पहले हाथरस जंक्शन स्टेशन पर घायल अवस्था में मिले थे। परिजन बिना सूचना दिए उन्हें लखनऊ ले गए।
विज्ञापन




एफआईआर में अर्चना भारती निवासी विभव नगर नवीपुर खुर्द ने बताया कि वह मूलरूप से गदागंज, रायबरेली के निवासी हैं। यहां पति होरीलाल 15 सालों से सरस्वती इंटर कॉलेज में सहायक पद पर तैनात हैं। अर्चना के अनुसार नौ फरवरी को उनके पति रोजाना की तरह स्कूल गए थे। आरोप है कि रास्ते से ही उनका अपहरण कर लिया गया।



वह दिनभर उनकी तलाश करती रहीं। रात 11.40 पर कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनके पति से बता कराई गईं। तब पता चला कि उनका अपहरण कर लिया गया है। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उनसे पति को छुड़वाने के एवज में मोटी रकम मांगी। अर्चना का कहना है कि वह डर के कारण अभी तक थाने नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन




मंगलवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को आनन-फानन कोतवाली सदर में अपहरण व चौथ मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। महिला ने रायबरेली के ही रहने वाले रणधीर, कौशलेंद्र यादव व दिनेश यादव के साथ हाथरस के शेवेंद्र यादव व जयप्रकाश को नामजद किया है।




अर्चना का आरोप है कि ये लोग काफी समय से उनके पति को धमकाते आ रहे थे और बच्चों के अपहरण का डर दिखाकर अब तक लाखों रुपये ले चुके हैं। महिला ने रुपये न मिलने के कारण पति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सहायक अध्यापक की तलाश में जुट गई है।




सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि चार दिन पहले आरपीएफ हाथरस जंक्शन ने अध्यापक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वह ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले थे। सूचना पर परिजन भी आ गए थे। बाद में परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए, लेकिन पत्नी ने इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी।



सीओ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब छानबीन की गई तो इस बारे में पता चला। अब पत्नी फोन नहीं उठा रही हैं। एक पुलिस टीम लखनऊ भेजी गई है। छानबीन में यह भी सामने आया है कि सहायक अध्यापक का रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। इस संंबंध में एक सप्ताह पहले सिकंदराराऊ कोतवाली में शिकायत हुई थी। इस कारण अध्यापक को पूछताछ के लिए वहां बुलाया गया था। सहायक अध्यापक व परिजनों से बात करने के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें