फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बसई से संजय जाटव, तो मुरसान से प्रेमवती बीडीसी निर्वाचित

Fri, 10 Feb 2023 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हसायन विकासखंड गांव बसई के क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर संजय जाटव ने 189 मत से जीत हासिल की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड-19 में हुए उपचुनाव में प्रेमवती 121 वोटों से विजई हुई हैं।
विज्ञापन
मतगणना करते हुए कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन विकासखंड गांव बसई के क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर संजय जाटव ने 189 मत से जीत हासिल की है। उन्हें 455 वोट मिले जबकि रामबाबू को 266 वोट मिले। ग्राम पंचायत बसई बावस के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वार्ड-21 में बीडीसी हीरालाल माहौर की मृत्यु हो जाने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद रिक्त हो गया था। यहां उपचुनाव के लिए संजय जाटव और रामबाबू ने नामांकन कराया था। शुक्रवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू कराई गई। इस दौरान सात वोट निरस्त घोषित किए गए। 

विज्ञापन


मतगणना के दौरान 189 मत से संजय को विजय घोषित करते हुए निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार अनिल कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी जेई आरईडी सुभाष चंद्र शर्मा के द्वारा संजय को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। गांव बसई, रामनगर, बाबस में 1682 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने मतदान किया था। कुल मतदान प्रतिशत 43.28 रहा था। 

मुरसान में प्रेमवती 121 वोट से विजयी घोषित 
क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड-19 में हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना की गई। इसमें प्रेमवती 121 वोटों से विजई हुई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर-19 में बीडीसी सीमा का कुछ समय पहले निधन हो गया था। यहां उपचुनाव के लिए मृतक सीमा की सास प्रत्याशी प्रेमवती पत्नी सोबरन सिंह ताजपुर और रानी पत्नी रामवीर निवासी उझनेरा ताजपुर ने नामांकन कराया था। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में मतदान कराया गया था। शुक्रवार को मतगणना की गई। प्रेमवती देवी को 409 वोट व रानी को 288 वोट मिले हैं। इनके अलावा 17 मत खारिज हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें