नगर पालिका परिषद हाथरस में कनिष्ठ लिपिक पद पर स्थाई नौकरी दिए जाने पर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ व जलकल यूनियन ने दो दिन की हड़ताल की थी। एसडीएम सदर ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराई थी। पर ऐसा नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष दिखा।
हाथरस में सफाई कर्मचारी मजदूर संघ ने स्थाई नियुक्ति के मामले में कार्रवाई के लिए अब तीन दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। 4 दिसंबर को संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मी फिर से हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद हाथरस में कनिष्ठ लिपिक पद पर स्थाई नौकरी दिए जाने पर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ व जलकल यूनियन ने दो दिन की हड़ताल की थी। अधिकारियों ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया तो 25 नवंबर को हड़ताल समाप्त कर दी गई। अब तक कोई नतीजा न निकलने पर 4 दिसंबर को संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश चंचल, महामंत्री सौरभ कुमार व अन्य पदाधिकारी डीएम से मिलने पहुंचे।
डीएम के न मिलने पर पदाधिकारी ओसी कलेक्ट्रेट धर्मेंद्र से मिले। उमेश चंचल ने कहा कि एसडीएम सदर ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराई थी। पूर्व में डिप्टी कलेक्टर इस नियुक्ति पर सवाल खड़े करते हुए पत्र लिख चुके हैं। कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर कर्मचारी फिर से हड़ताल कर देंगे।