फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खोवा व रसगुल्ले के नमूने लिए, रंगीन बूंदी नष्ट कराई

Wed, 04 Nov 2026 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर छापा मारा। टीम ने खोवा और रसगुल्ले के तीन नमूने लिए। कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मनोज तोमर ने बताया कि टीम ने नवीपुर स्थित शिव मिष्ठान भंडार से खोवा का नमूना लिया। सिकंदराराऊ क्षेत्र में रति का नगला से बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से सफेद रसगुल्ला और खोवा का नमूना लिया।
टीम ने सहपऊ में कान्हा स्वीट्स पर 10 किलो रंगीन बूंदी नष्ट कराई, जबकि सुदामा मिष्ठान्न भंडार से छेना का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर तीनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई में सुधार के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें