सिकंदराराऊ। दिवाली पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को पंत चौराहे पर मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। तीन दुकानों से बर्फी और मावा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
टीम ने हरि सिंह की दुकान से मावा, पूजा मिष्ठान भंडार से बर्फी और कमल वार्ष्णेय की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदार शटर गिराकर चले गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, यदुवीर सिंह, पारुल और भरत सिंह शामिल रहे। संवाद