फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मिठाई, नमकीन व खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Thu, 19 Mar 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नमूना भरने के बाद हस्ताक्षर कराते अ​धिकारी। स्रोत : विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नवरात्रि व ईद के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिले में कई स्थानों पर छापा मारा। टीम ने मिठाई, नमकीन व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन



टीम ने हाथरस जंक्शन स्थित कृष्णा स्वीट हाउस से लौंज मिठाई का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया। वहीं रुहेरी स्थित जनरल स्टोर की दुकान से अजंता ब्राइट ग्रीन फूड कलर, मनबहार चाय एवं ऑल इन वन नमकीन और विजयगढ़ रोड स्थित जय दुर्गे मिल्क डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा टीम ने बिजाहरी रोड स्थित विष्णु मिल्क प्रोडक्ट से घी और पनीर के नमूने लिए। इस क्रम में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से तहसील सादाबाद के प्रमुख स्थानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान दाल, मसाले, दूध से बनी मिठाइयों, बेसन लड्डू और बूंदी लड्डू की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट संबंधित कारोबारियों को उपलब्ध कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें