फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सलेमपुर की टीम ने जीती चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी

Sun, 09 Feb 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सलेमपुर के खेल मैदान पर शनिवार को सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में सलेमपुर की टीम ने मकनपुर की टीम को 144 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

मुकाबले में सलेमपुर की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 229 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मकनपुर की टीम सलेमपुर के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और टीम के सभी बल्लेबाज आठ ओवर में ही 85 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। सलेमपुर की टीम ने यह मैच 144 रनों से जीत लिया।
सलेमपुर की टीम की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज नेपा चौधरी ने 34 गेंद पर 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। सत्यम चौधरी ने 37 गेंद में 62 रन बनाए और चार ओवर में 14 रन देकर छह बल्लेबाजों को आउट किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान, ग्राम विकास अधिकारी बंशीवाला, साकेत चौधरी, रवि पचौरी आदि ने सलेमपुर की विजयी टीम को 31000 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रवि पहलवान ने कहा कि सलेमपुर में लगातार तीसरी बार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया था, जिसमें पहली बार सलेमपुर की टीम ने जीत दर्ज की है।
उन्होंने पंचायत के सभी लोगों का इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आभार जताया। मौके पर पोप सिंह दादा, बंटी गौतम, अनिल गौतम, शिव सिंह, महेंद्र सिंह, डीडी, फजल मोहम्मद, देशराज, पांडव, प्रशांत चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें