फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होली पर उड़े रंग, छलके जाम, दो दिन में 2.20 करोड़ की पी गए शराब

Fri, 06 Mar 2026 10:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इस बार होली के दौरान बियर और प्रीमियम ब्रांड की मांग भी काफी बढ़ी। खासकर युवाओं के बीच बियर की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मी की शुरुआत होने के कारण भी बियर की खपत बढ़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
शराब - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर रंग-गुलाल की बौछार के बीच जमकर जाम छलकाए गए। होली से एक दिन पहले और मुख्य पर्व के दिन मिलाकर हाथरस जिले में करीब 2.20 करोड़ रुपये की शराब और बियर की बिक्री हुई। यह सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।

विज्ञापन


जिले में सामान्य दिनों में औसतन 80 लाख रुपये प्रतिदिन शराब और बियर की बिक्री होती है, लेकिन होली पर हुड़दंग के माहौल में बिक्री का यह आंकड़ा काफी बढ़ गया। दो दिनों की कुल बिक्री में करीब 60 लाख रुपये की अतिरिक्त खपत दर्ज की गई।

देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर रही भीड़
होली से एक दिन पहले शाम से ही जिले की देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी थी। कई जगहों पर देर रात तक लोग शराब खरीदते नजर आए। दुकानदारों के मुताबिक, त्योहार के चलते कई लोगों ने पहले से ही शराब का स्टॉक कर लिया था, जिससे बिक्री में अचानक उछाल आया।
विज्ञापन


बियर और प्रीमियम ब्रांड की भी बढ़ी मांग
आबकारी विभाग के अनुसार, इस बार होली के दौरान बियर और प्रीमियम ब्रांड की मांग भी काफी बढ़ी। खासकर युवाओं के बीच बियर की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मी की शुरुआत होने के कारण भी बियर की खपत बढ़ने की बात कही जा रही है।

त्योहारों पर बढ़ जाती है खपत
अधिकारियों का कहना है कि होली, दिवाली और नए साल जैसे त्योहारों के दौरान जिले में शराब की खपत सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इस बार भी होली के मौके पर बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें