फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टीकाकरण में लापरवाही दो एएनएम व स्टाफ नर्स का वेतन रोका

Tue, 08 Aug 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
11 लाइलाज बीमारियों से बचाव के लिए चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण के पहले दिन सोमवार को जिलेभर में 119 टीका सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान 1628 शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे व 384 गर्भवती महिलाओं को बीमारी से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन





सीएमओ, डीआईओ व सभी एसीएमओ द्वारा टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह एएनएम व स्टाफ नर्स की लापरवाही भी मिली। टीकाकरण कार्य में लापरही बरतने वाली एएनएम व स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।एसीएमओ/डीआईओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि सहपऊ क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण सत्र में एएनएम बिना मोबाइल फोन के ही टीकाकरण कार्य करते हुए पाई गई।



शहरी क्षेत्र के मधुगढ़ी स्थित टीकाकरण सत्र में उपस्थित एएनएम विनीता बिना ड्यू लिस्ट के ही टीकाकरण कार्य कर रही थी। इसके अलावा शहर के मैंडू रोड रानी का नगला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी का नगला पर तैनात स्टाफ नर्स दीपिका द्वारा एक भी बच्चे को टीका नहीं लगाया गया था। उनका कहना था कि कोई भी बच्चा नहीं आया है, इसलिए कोई टीका नहीं लगा है। इस दोनों एएनएम व स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें