फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैरहाजिरी मिले कर्मियों का रोका वेतन

Sun, 05 Oct 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ क्षेत्र विभिन्न विद्यालयों, कार्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों का मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हसायन का निरीक्षण किया। पूर्णकालिक शिक्षक प्रियंका पांडेय, लक्ष्मी शर्मा और सहायक रसोइया वीनेश कुमारी गैरहाजिर मिलीं। कक्षा छह से आठवीं तक नामांकन के सापेक्ष छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम रही। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्राथमिक विद्यालय नगला सुआ में प्रधानाध्यापिका उपस्थित मिलीं। सहायक अध्यापक गौरव शर्मा चिकित्सकीय अवकाश पर मिले। विद्यालय के शौचालय अनुपयोगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को इनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीएचसी सिकंदराराऊ में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सौरभ व पूरा स्टाफ गैरहाजिर मिला। सीडीओ ने डॉ. सौरभ का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें