फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विकास भवन में गैरहाजिर मिले कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
विकास भवन स्थित सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और अनुशासन को परखने के लिए मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने विभिन्न दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कई कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) कार्यालय में लेखाकार सुभाष बाबू, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार और चपरासी मोहन लाल बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पशु पालन बिभाग में वरिष्ठ सहायक सौरभ भारद्वाज मानव संपदा पोर्टल में बिना सूचना दिए 22 से 26 मई तक छुट्टी पर पाए गए।



इस कार्यालय का पूर्व में 17 फरवरी को भी निरीक्षण हुआ था, लेकिन उसकी अनुपालन रिपोर्ट नहीं भेजी गई थी। सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर दोनों निरीक्षणों की अनुपालन आख्या देने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर पूरे विकास भवन परिसर की सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें