जिले की ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष के दौरान हुए खर्च का ब्योरा ई ग्राम स्वराज पोर्टल में वार्षिक पुस्तिका पर फीड कर पुस्तिका को बंद न करने के मामले में डीपीआरओ ने नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन सभी का मई माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
समीक्षा के दौरान पाया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा वार्षिक पुस्तिका पर डाटा को फीड करते हुए बंद नहीं किया जा रहा है। लगातार निर्देश जारी होने के बाद भी यह लापरवाही बरती जा रही है।
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने इस मामले में प्रशांत कुमार, सूर्यकांत बर्धन, दीपक कुमार, मंजीत सिंह, शिव कुमार, रविंद्र कुमार पाठक, देवेंद्र सिंह, शशीकांत, यशपाल का माह माई का वेतन रोकते हुए चेतावनी जारी की है। डीपीआरओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दो दिन में अंदर वार्षिक पुस्तिका बंद नहीं होती है तो विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
इन ग्राम पंचायतों में बरती गई लापरवाही
खेरिया कलां, महासिंहपुर, नगला आल, सिचावली कदीम, नगला बनारसी प्रहलाद, नगला गजुआ, नगला नंदू, गुबरारी, खरगू, पैठ गांव, भांकरी नगला भोजा, चंदपा, चितावर, नगला अमरा, नगला पट्टी देवरी, विष्णुपुरी, जरैया, लोधीपुर, महेवा, मथुरापुर, शंकरपुर, कोटा, महामौनी, मोहनुपर, विश्नुदास, नगला दया, खजुरिया, कुरावली।