फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सहारा क्लब ने जीता ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट मुकाबला

Thu, 23 Feb 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
फाइनल के विजेता को ट्रॉफी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जीशान क्रिकेट क्लब अलीगढ़ को 53 रन से मात देकर सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने विजेता ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि भाजपा नेता मधू बघेल एवं समाजसेवी इकराम कुरैशी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार सहारा अलीगढ़ के अंकुर चौधरी को प्रदान किया गया।


नगर के पालिका क्रीड़ास्थल पर चल रहे मुकाबले में पहले खेलते हुए सहारा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से अपने मजबूत इरादे जता दिए थे। सहारा क्लब अलीगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर ने 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन




सहारा की तरफ से अंकुर चौधरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुये 25 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 57 रन बनाए। सहारा के ही आयुष ने 23 गेंदो का सामना करते हुए तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली। जबकि अंकुश ने 19 गेंदों में एक छक्का और दो चौकों की मदद से 27 रन बनाए।


जबाव में जीशान क्रिकेट क्लब अलीगए़ की टीम के बल्लेबाजों ने जीत के लिये काफी प्रयास किया लेकिन सहारा क्लब अलीगढ़ के गेंदबाजों के आगे पूरी टीम 139 रनों पर धाराशायी होकर मुकाबला हार गई।


जीशान क्लब की तरफ से शाद ने 19 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 41 रन बनाए। अनुज ने आठ गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 20 रन की पारी खेली।



मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार बारिश कुरैशी ने सहारा की टीम के अंकुुर चौधरी को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान पंकज पचौरी, मेहरबान कुरैशी, सादाब कुरैशी, अब्दुल बशीर कुरैशी, राशिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें