फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार केंद्रों पर बीएड परीक्षा में 2607 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Thu, 23 Feb 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जीजीआईसी परीक्षा केन्द्र से प्राविधिक कला की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
जिले के चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रही बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले में 2607 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कराई जाती रहीं।
विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की बीएड सत्र 2022-23 के प्रथम सेमेस्टरकी परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 29 डिग्री कॉलेजों के 2607 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।


जिसे लेकर बुधवार को सभी केंद्रों सहित शहर के बागला डिग्री कॉलेज में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन व सुचिता पूर्ण कराए जाने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी बीएड की परीक्षा
केंद्र का नाम परीक्षार्थियों की संख्या
महाराणा प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ 378
बागला डिग्री कॉलेज हाथरस 1262
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज हाथरस 487
सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस 480
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें