फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ : कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग

Tue, 27 Oct 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सहपऊ में कपड़ा शोरूम से उठतीं आग की लपटें।  संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सहपऊ (हाथरस)। कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बाजार स्थित एक कपड़े के शोरूम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव नगला बंजारा निवासी पदम सिंह का मुख्य बाजार में गोपाल गारमेंट्स नाम से कपड़े का शोरूम है। पदम सिंह रोजाना की तरह रात करीब आठ बजे शोरूम बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 10 बजे दुकान से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। प्राथमिक आशंका के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
आग की भीषण लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। आग बिजली के तारों और दुकान के अंदर तक फैल चुकी थी। सूचना मिलने के करीब 30 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

देर रात तक दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। इस हादसे में व्यापारी पदम सिंह को लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें