फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़:तालाब में नहाने उतरे पांच दोस्त, दो डूबे, एक की मौत

Thu, 12 Mar 2020 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
तालाब में डूबकर मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन

गांव गढ़ी चिंता में बुधवार को होली खेलने के बाद तालाब में नहाने उतरे पांच दोस्तों में से दो डूब गए। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बचा लिया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन


गांव गढ़ी चिंता में मनरेगा के तहत एक तालाब खुदवाया गया था। उसमें पानी नहीं था। बुधवार को गांव गढ़ी चिंता निवासी योगेश कुमार (18) पुत्र बृजेश सिंह अपने दोस्त भूपेंद्र सिंह (21) पुत्र योगेंद्र के साथ दोपहर करीब एक बजे तीन अन्य दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद तालाब में नहाने के लिए गया था। सूखे तालाब को पांचों ने सबमर्सिबल चलवाकर पानी से भर दिया। इसके बाद तालाब में नहाने के लिए उतर गए।

अचानक योगेश और भूपेंद्र तालाब के गहरे पानी की ओर चले गए। जब वह डूबने लगे तो अन्य तीन दोस्तों ने तालाब से निकलकर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने शुरू कर दी।

उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े आए। उन्होंने योगेश और भूपेंद्र को पानी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भूपेंद्र को तो तालाब से निकाल लिया गया, जबकि योगेश को पानी में खोजने में कुछ समय लग गया।
विज्ञापन


भूपेंद्र को सीएचसी सहपऊ और योगेश को सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। सीएचसी पर डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भूपेंद्र को सीएचसी में होश आने पर परिजन घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें