अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद मध्य एशिया में सैन्य संघर्ष छिड़ने से सादाबाद के रालोद नेता प्रवीन पौनियां परिवार सहित मस्कट (ओमान) में फंस गए। 1 मार्च को उनका परिवार केरल के जरिये रवाना हो गया, वह अभी वहां फंसे हैं। उन्होंने भी जल्द लौटने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
प्रवीन पौनियां अपनी बेटी, पत्नी और बहन के साथ 26 फरवरी को ओमान घूमने गए थे, वहां के मस्कट शहर में वह एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार को शुरू हुए सैन्य संघर्ष और तनाव के हालात के बाद फ्लाइट निरस्त कर दी गई। यह परिवार सहित फंस गए। उन्होंने रविवार सुबह बातचीत में बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित है। फ्लाइट नहीं होने के कारण निकल नहीं पा रहे हैं। जल्द वापस आ जाएंगे।
उनके वहां फंसने से समर्थकों और परिवार के लोग चिंतित नजर आए और उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी टकटकी टीवी पर चल रहे समाचारों पर लगीं हैं। देर शाम उन्होंने मेसेज कर बताया कि परिवार केरल के लिए निकल गया है। वह भी बहुत जल्द लौटेंगे।