फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में होगा सादाबाद प्रीमियर लीग ट्रॉफी का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित रिंकू सिंह क्रिकेट स्टेडियम एंड एकेडमी में सोमवार से सादाबाद प्रीमियर लीग सीजन वन का शुभारंभ होगा। रविवार को डायरेक्टर रिंकू सिंह ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
रिंकू सिंह ने बताया है कि लीग में कई राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी मैच कलर ड्रेस और सफेद बॉल के साथ खेले जाएंगे। सभी मैचों का लाइव प्रसारण गुली क्लब नेटवर्क यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। रविवार को सभी टीम के कप्तानों के साथ ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मैच सुबह 10 बजे से और दूसरा मैच दोपहर दो बजे से खेला। इस मौके पर टीम ब्लू के कप्तान रवि चौधरी, टीम ऑरेंज के कप्तान पंकज सिंह, टीम रेड के कप्तान संदीप यादव, टीम स्काई ब्लू के कप्तान ललित ठाकुर, टीम येलो के कप्तान रवि पाठक, टीम ग्रे के कप्तान जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें