गांव कजरौठी में 28 जून को किसान सेवा केंद्र कजरौठी पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई करीब तीन लाख रुपये की लूट के एक और फरार शातिर बदमाश को पुुलिस ने दबोच लिया। बदमाश पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके पास से 60,000 हजार रुपये व अवैध-असलाह कारतूस बरामद हुए हैं।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि थाना क्षेत्र गांव कजरौठी के समीप देवीचरन पुत्र कन्हैयालाल निवासी ऊँचा गांव जो गांव के पास पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। 28 जून को मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उससे करीब तीन लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के खुलास के लिए एसपी ने टीमों का गठन किया था।
बरी चौराहे से दबोचा गया फरार इनामी बदमाश
अभियुक्त मनोज पुत्र मंगल सिंह उर्फ बुद्दा निवासी औहाबा थाना सुरीर जनपद मथुरा फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर 18 जुलाई को राया रोड पर बरी चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से लूटी गई 60 हजार रूपये की नगदी व अवैध असलाह कारतूस बरामद किए गए हैं।
16 जुलाई को चार बदमाश पकड़े थे
थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए 16 जुलाई को पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल चार बदमाश चेतन पुत्र किशन सिंह, नटवर पुत्र राजू सिंह निवासी गांव बाद थाना रिफाइनरी मथुरा, रामगोपाल उर्फ पप्पू दर्जी पुत्र सुक्की निवासी नगला संजा थाना बल्देव मथुरा और अजीत पुत्र खजान सिंह निवासी पल्हावत थाना सादाबाद हाथरस को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था। इन बदमाशों के पास से लूटी गई नकदी तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे व बुलट बाइख व अवैध असलाह-कारतूस बरामद हुए थे।
पकड़ने वाली पुलिस टीम
उक्त फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया थाना सादाबाद, उपनिरीक्षक रामपाल सिंह थाना सादाबाद, कांस्टेबल रिंकू यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल अकिंत कुमार आदि थे।